स्वच्छ भारत अभियान को सार्थक किया वसुंधरा सेक्टर 1 के लोगों ने People of Vasundhara Sector 1 made meaningful to Swachh Bharat Abhiyan



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  वसुंधरा सेक्टर - 1 के एलआईजी सोसाईटी के लोगों ने स्वच्छ भारत अभियान को सार्थक करने में पहल की। आज उन्होंने निगम के बुकलेट को भर कर निगम के क्षेत्र के सुपरवाईजर को सौंपा।  

स्वच्छ भारत अभियान के लिए नगर निगम गाजियाबाद द्वारा एक बुकलेट जारी किया गया है, जिसमें सफाई कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में की जा रही कार्यो का विवरण तथा स्थिति को दर्शाना है। साथ ही कर्मचारी किस तरह और कितना कार्य कर रहे है, इसे भी दिखाना है। 

आज सेक्टर - 1 के एलआईजी आरडब्लूए के पदाधिकारियों ने नगर निगम के सफाई सुपवाईजर संजीव को कालोनी के फीडबैक भरने के बाद उसे सौंपा, साथ ही उससे क्षेत्र के सफाई एवं नाले, पार्क तथा सीवर को ध्यान रखने की हिदायत दी। इस मौके पर आरडब्लूए के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment