साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) पेड़ बचाओ और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रसिद्ध समाजसेवी डी पी पांडेय का आमरण अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी उनके कार्य की सराहना करते हुए अनशन स्थल पर आकर उनका हौसला बढ़ाया।
आज दूसरे दिन भी अपना आमरण अनशन जारी रखते हुए डी पी पांडेय ने बताया कि वसुंधरा में पेड़ो के काटने पर कोई रोक - टोक नहीं है, जिसका नतीजा है कि इस क्षेत्र में लोग अपनी इच्छानुसार कही भी पेड़ काट दे रहे है। केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार ‘ पेड़ लगाओ - पर्यावरण बचाओं’ का नारा जोर - शोर से लगा रही है, लेकिन उसके अधिकारी व कर्मचारी ही इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं।
उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही मेरठ कमिश्नर ने हिंडन नदी के किनारे पेड़ लगा कर लोगों को पेड़ लगाने का संदेश दिया, लेकिन लोग पेड़ लगाने के वजाय इसे काटने और स्वच्छ वातावरण को नष्ट करने में लगे हुए है। बिजली महकमा के कर्मचारी आये दिन जगह - जगह पेड़ों की कटाई व छटाई करने में लगे रहते है।
उन्होंने बताया कि जब तक कोई अधिकारी हमें पेड़ों के काटने व इस पर रोक लगाने के मामले में पूर्ण अश्वासन नहीं देगा, तब तक मेरा यह आमरण अनशन जारी रहेगा । कुछ समाजिक संस्थाएं भी अब धीरे - धीरे डी पी पांडेय के समर्थन में आगे आ रही है। आज दिन भर लोगों का आना - जाना लगा रहा।
VIDEO




0 comments:
Post a Comment