गोपालगंज में बैंक से 12 लाख की लूट 12 lakh looted from a bank in Gopalganj



गोपालगंज,  बिहार के गोपालगंज जिले में असमाजिक तत्वों ने आज एक बैंक से लगभग 12 लाख रुपये लूट लिये ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के सासामुसा बाजार शाखा में आठ बंदूकधारी घुस गए और बंदूक दिखा कर बैंक के खजाने में रखे लगभग 12 लाख रुपये लूट कर मौके से फरार हो गए ।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि असामाजिक तत्वों ने 12 लाख रुपये लूटे हैं लेकिन सही आंकड़ा रुपयों की गिनती के बाद ही पता चल पाएगा ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि लूट की वारदात में तीन लोग शामिल हैं । उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है ।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment