आठ शातिर लुटेरे दबोचे, 17 महंगे मोबाइल बरामद Eight robbers robbed, 17 expensive mobile recovered



नोएडा,  ( संवाददाता  )   थाना फेस-2 पुलिस ने बीती रात आठ शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चाकू, लूटे गये 17 महंगे मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ है। पकड़े गये लुटेरों ने एनसीआर में लूट की सौ से अधिक वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

सीओ तृतीय अवनीत कुमार ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट के इरादे से ककराला गांव के पास खड़े हुए हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आठ बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी में इनके पास से 6 चाकू व 17 मंहगे मोबाइल फोन बरामद हुए। सीओ ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने अपने नाम अजीत, अमित कुमार, धर्मेन्द्र भाटी, अतुल यादव, राजा कुमार, अमित शुक्ला, राजीव व अजरूद्दीन उर्फ अज्जू बताये। पकड़े गये बदमाशों ने कबूल किया कि वह लूट के इरादे से एक जगह इकट्ठा हुए थे। बदमाशों ने बताया कि वह सुनसान रास्तों पर अकेले जा रहे लोगों से चाकू के बल पर मोबाइल, नगदी व अन्य सामान लूट लेते थे। पकड़े गये लुटेरों ने सौ से अधिक लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment