नोएडा, ( संवाददाता ) यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस उपाधीक्षक जेवर जगतराम जोशी ने बताया कि रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एटीएस बिल्डिंग के सामने तेज गति में आ रहे टैंकर चालक ने आगे जा रही स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची रबूपुरा पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सचिन व रोहित के रूप में हुई है जबकि नीरज नामक युवक घायल है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक तीनों युवक आगरा से एक्सप्रेस-वे के रास्ते नोएडा आ रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।



0 comments:
Post a Comment