बरेली, ( संवाददाता ) यूपी के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर ट्रक व कार के टक्कर में गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के लक्षवार कथौली टोला गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गांव के दिलीप सिंह,उनकी मां लालमुन्नी देवी व पत्नी विद्यापति देवी शामिल हैं। तीनों बुधवार को गांव से अपनी कार से दिल्ली के लिए निकले थे।
इस दौरान गुरुवार की देर रात यूपी के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र स्थित दशमेश ढाबा के समीप आगे चल रहे एक ट्रक के अचानक रूकने से कार रफ्तार में नीचे घुस गई। इससे कार पर सवार तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जोरदार टक्कर से कार के परखचे उड़ गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के दरवाजों को काटकर तीनों शवों को बाहर निकाला। दुर्घटना में शवों के चिथड़े उड़ गए । मृतकों के पास से बरामद मोबाइल से पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन शव लेने के लिए फरीदपुर के लिए रवाना हो गए।


0 comments:
Post a Comment