कब्जे से चोरी व लूट के 4 मोबाइल फोन, 1 चोरी की मोटर साइकिल, 1 स्कूटी घटना में प्रयुक्त व 02 चाकू बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना सिहानीगेट पुलिस द्वारा कल रात करीब 11 बजे लोहिया नगर कट से 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया की हम लोग मोबाइल लूट व चोरी करके ओएलएक्स पर बेच दिया करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों में संजू पुत्र राजकुमार निवासी शिब्बनपूरा थाना सिहानीगेट गाजियाबाद
तथा सूरज पुत्र सूबेदार निवासी शिब्बनपुरा थाना सिहानीगेट गाजियाबाद है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार मोबाइल लूट व चोरी के, एक स्कूटी यूपी14 सी के 5381 घटना में प्रयुक्त, एक बाइक पैसन प्रो यूपी-14 बी डब्लू-8464 चोरी की सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 391/2016 धारा 379 थाना इन्दिरपुराम की तथा दो चाकू बरामद किया है। इनके खिलाफ थाना सिहानी गेट तथा इंदिरापुरम में चोरी व लूट के 10 मुकदमें दर्ज है।
चोरी की बाइक सहित 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मुरादनगर पुलिस आज करीब 11.55 बजे रेलवे रोड के सामने से अभियुक्त सूरज पुत्र त्रिवेणी निवासी गुलधर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक चोरी की मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस न0 यूपी 14 एआर 2006 बरामद हुई है।



0 comments:
Post a Comment