पेशेवर करियर में वापसी के लिए तैयार हैं सेरेना विलियम्स - serena williams back on tennis court 30 december




वॉशिंगटन : अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स टेनिस कोर्ट पर वापसी करने जा रही हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अपने पहले बच्चे के जन्म के चार महीने बाद सेरेना फिर से अपने पेशेवर करियर में वापसी के लिए तैयार हैं.

अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं 36 वर्षीय सेरेना विलियम्स 30 दिसंबर को मुबादाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप के दौरान एक प्रदर्शनी मैच में सातवीं विश्व वरीयता प्राप्त येलेना ओस्टापेंको से भिड़ेंगी.



एजेंसी के मुताबिक टेनिस कोर्ट पर अपनी वापसी के लिए उत्सुक सेरेना ने सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा, 'टेनिस कोर्ट में वापसी की बात से ही काफी खुश हूं.'

उल्लेखनीय है कि सेरेना ने इस साल सितंबर अपनी बेटी-एलेक्सिस ओलम्पिया ओहानियान को जन्म दिया. अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी ने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment