संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए प्रतिबंधों से बौखलाए उत्तर कोरिया ने दी धमकी - north korea new un sanctions war ballistic missile test us





प्योंगयांग: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए प्रतिबंधों से बौखलाए उत्तर कोरिया ने एक बार फिर धमकी दी है। उत्तर कोरिया ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र के नए प्रतिबंध वाले प्रस्ताव की निंदा करने के लिए एक बयान जारी करते हुए इस प्रस्ताव को युद्ध की दिशा में उठाया गया कदम बताया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उत्तर कोरिया के विदेश मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता ने देश पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया।



कोरियन सेंट्रल टेलीविजन के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2397 के तहत शुक्रवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया था, जिसके तहत उत्तर कोरिया को किए जाने वाले तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है।



बयान के मुताबिक, 'हम इन प्रतिबंधों को अमेरिका और उनके अनुयायियों द्वारा हमारे देश की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन है। यह कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता का उल्लंघन करने वाला कृत्य है।'

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लागू किए थे। इन प्रतिबंधो ने उत्तर कोरिया के परिष्कृत पेट्रोलियम पदार्थों तक उसकी पहुंच बेहद सीमित कर दी है। नए प्रतिबंध नवंबर में उत्तर कोरिया द्वारा किए गए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद लगाया गया।

अमेरिका ने कड़े प्रतिबंधों वाला मसौदा तैयार किया, जिसमें उसके उत्तर कोरिया के जरिये, निर्यात एवं आयात क्षेत्रों और विदेशों में  उत्तर कोरियाई नागरिकों पर कठोर प्रतिबंध लगाए गए। समुद्री अधिकारियों से भी उत्तर कोरिया की अवैध तस्करी संबंधी गतिविधियों पर लगाम लगाने का कहा गया है।सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर किया गया यह प्रस्ताव 90 प्रतिशत परिष्कृत पेट्रोलियम पदार्थों के अयात पर रोक लगाता है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment