शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर - 2 terrorist killed in shopian of jammu kashmir





श्रीनगर: कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए. शोपियां जिले के बटमुरान गांव में सोमवार शाम को मुठभेड़ उस समय शुरू हो गई, जब राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने खुफिया सूचना के आधार पर एक घर को चारों ओर से घेर लिया.

पुलिस का कहना है कि खुफिया जानकारी के मुताबिक, एक घर में दो से तीन आतंकवादी छिपे थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए जबकि एक जवान को हल्की चोटें आई हैं. जिस घर में आतंकवादी छिपे थे, उसे मुठभेड़ के दौरान नष्ट कर दिया गया. पुलिस का कहना है,अभियान अभी जारी है. यह भी पढ़ें; कश्मीरः आतंकी के जनाजे में दिखे 6 बंदूकधारी, फायरिंग कर निकाला सेना पर गुस्सा



गांव में एक घर में आतंकियों की सूचना मिलने पर सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा इलाके की घेराबंदी की गई. खतरा देखकर आतंकियों ने भागने के इरादे से गोलीबारी शुरू की लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान सैन्य बलों ने आतंकियों को मार गिराया.

जम्मू कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल मुनीर खान ने बताया, ‘दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं लेकिन तीसरा अभी भी जिंदा है और घर में मौजूद है. उसने कुछ समय पहले फायरिंग की थी.’ बता दें कि सर्च ऑपरेशन की मदद से सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक 200 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment