साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) लोगों में कांग्रेस की तरफ उममीद बढ़ी है, 2019 कांग्रेस की होगी, लेकिन इसके लिए हमें अभी से तैयारी करनी होगी। देश की जनता मोदी शासन से उब तो गई है, लेकिन अभी भी लोग धर्म के नाम पर बंट कर भाजपा को वोट कर रहे है, इस मिथया को हमें तोडऩा होगा। यह बात कांग्रेस के पूर्व सांसद सुरेन्द्र प्रकाश गोयल ने आज साहिबाबाद में आयोजित कांग्रेस पार्षदों के सम्मान समारोह में कही।
महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मेयर प्रत्सशी तथा निगम में जीत कर आये पार्षदों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन साहिबाबाद क्षेत्र के एक बैंकट हाल में किया गया था। इस मौके पर सांसद सुरेन्द्र प्रकाश गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों का विश्वास एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के तरफ बढ़ा है। इसका मुख्य श्रेय नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा सोनिया गांधी को जाता है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे आपसी मनमुटाव को भुल कर पाअभर्् के हित में काम करें। उन्होंने जीते हुए पार्षदों को मुश्किल समय में जीत दर्ज करने के लिए सराहना की, वहीं हारे हुए मेयर और पार्षदों को भी दूबारा पहले जोश और ताकत के साथ ही कार्य करने की सलाह दी।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस देश के लिए हमेशा समर्पण के लिए तैया रहने वाली पार्टी है। इसने कुर्बानिया देकर देश के गौरव और सम्मान को हमेशा बचाया। कांग्रेस में सभी जाति और धर्माे का सम्मान है। झूठ से ज्यादा दिनों तक लोगों को गुमराह कर नहीं रखा जा सकता। विपक्षी पार्टी भाजपा सिर्फ हो - हल्ला मचा कर तथा झूठ के माध्यम से सत्ता पर काबिज है, जिसे लोगों ने भली - जान और समझ गए है। काठ की हांडी बार - बार नहीं चढ़ा करती। हमें मिलजुल कर पार्टी के हित में काम करना होगा, तभी हम 2019 में एक बार फिर देश की सतता पर काबिज हो सकते है।
इस मौके पर सतीश त्यागी, नरेन्द्र राठी, जिलाध्यक्ष हरेन्द्र कसाना, विजय चौधरी, उमेश शर्मा, डौली शर्मा, बीर सिंह, डा0 संजीव शर्मा आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस के 15 विजयी पार्षदों पार्टी के बड़े पदाधिकारियों ने फूल - मालाओं से स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर भारी हारे हुए पार्टी के प्रत्यशी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment