साहिबाबाद, ( संवाददाता ) रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-1 वसुंधरा के अर्धवार्षिक सम्मलेन में कॉलोनी के चारों पार्कों का लोकार्पण धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती आशा शर्मा ने लगभग 23 लाख रूपये की लागत से विकसित चारों पार्क जनता को समर्पित किये। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद मंजू त्यागी रही।
इस मौके पर आशा शर्मा ने अपनी जीत एवं पार्षद श्रीमती मंजू त्यागी के जीत के लिए लोगों को धन्यवाद दिया तथा हमेशा लोगों के सेवा में खड़ा रहने की बात की। उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं जैसे पानी की टंकी तथा सामुदायिक केंद्र बनवाने का भी आश्वासन दिया। स्थानीय पार्षद मंजू त्यागी ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया क्षेत्रीय आर डब्ल्यू ए के अथक प्रयास से ये कार्य संपन्न हुआ। आर डब्ल्यू की अर्धवार्षिक सम्मलेन में आर डब्ल्यू ए द्वारा पिच्छले 6 महीने में की गयी गतिविधयों की जानकारी दी गयी। जिनमे कॉलोनी के चारों पार्कों को विकसित करवाना,सुपर सकर मशीन द्वारा सीवर सफाई,पीने के पानी में गंदे पानी की मिलावट दूर करवाना, वाचनालय का निर्माण, सुरक्षकर्मियों के लिए शौचालय का निर्माण, आदि प्रमुख उपलब्धियां रही।
सम्मलेन में महासचिव शशांक सिंह द्वारा कॉलोनी की सुरक्षा हेतु लगभग 1 लाख रूपये की लागत से सी सी टी वी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव रखा गया जिसका सम्मलेन में उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इस अवसर पर विनीत त्यागी, प्रेमपाल मान, टिंकू चौधरी, धर्मवीर सिंह, आर एस पटेल, उर्मिला शर्मा, जीतेन्द्र सती , वी पी एस वर्मा, रत्नेश श्रीवास्तव, अजय पाल, रामानंद यादव, संजय कुमार, डी एन तिवारी, राजेश कुशवाहा, मीता सिंह,रवि त्रिपाठी, आर पी घिल्डियाल, रवि राणा, प्रीती भारद्वाज, प्रीती कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




0 comments:
Post a Comment