साहिबाबाद, ( संवाददाता ) वसुंधरा सेटर - 3 के लक्ष्मीनारायण मंदिर के समीप पार्क में मेयर आशा शर्मा और स्थानीय पार्षद श्रीमती मंजू त्यागी का लोगों ने गेट - टू - गेदर कार्यक्रम के तहत भव्य स्वगत किया।
इस मौके पर मेयर ने लोगों को भाजपा को वोट देकर विजयी बनाने के लिए धन्यवाद दिया। मेयर ने लोगों की समस्या के लिए 24 घंटे तैयार रहने की बात की, साथ ही जो भी क्षेत्र की समस्या है, उसे पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने सेक्टर - 3 में स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक भवन के लिए खाली छोड़ी गई भूमि पर कार्य कराने की भी बात की।
इस मौके पर लोगों ने क्षेत्र में होन वाले विकास के कार्याे तथा अपनी समस्याओं से मेयर व पार्षद को अवगत कराया। लोगों का कहना था कि यहां पानी, सड़क, पार्क तथा सड़कों के स्ट्रीट लाईट की मुख्य समस्या है। इस अवसर पर श्रीमती पूनम शर्मा, राजकुमार त्यागी, मनोज पाना, विजय मौर्या, एस पी सिंह, वालेष्टर त्यागी, पूनम त्यागी, संगीता आदि ने मेयर तथा स्थानीय पार्षद का स्वागत किया।



0 comments:
Post a Comment