रवींद्र जडेजा ने घरेलू मैच में लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया - ravindra jadeja 6 sixes in an over





राजकोट: सीमित ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा ने घरेलू मैच में कमाल किया है. जडेजा ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नांमेंट में 1 ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा कर दिया है.

जडेजा ने शुक्रवार को टी-20 टूर्नामेंट के पहले दिन जामनगर की ओर से खेलते हुए अमरेली के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के उड़ाए. 29 साल के जडेजा ने ऑफ स्पिन गेंदबाज नीलम वामजा के ओवर में यह करिश्मा कर दिखाया. जडेजा द्वारा बनाए गए 69 गेंदों में 154 रनों के दम पर जामनगर ने अमरेली पर 121 रनों से जीत दर्ज की.

19वें ओवर में रन आउट होने से पहले जडेजा ने 15 चौके और 10 छक्के लगाए. उनकी शतकीय पारी के दम पर जामनगर ने छह विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए थे. इस जीत से जामनगर के हिस्से में चार अंक आ गए हैं. इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. जामनगर का अगला मैच शनिवार को बोटाड से होगा.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment