डीएवी पब्लिक स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव DAV Public School Celebrates Anniversary




सहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   डीएवी स्कूल साहिबाबाद में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।समारोह के मुख्य अतिथि डीएवी प्रबंध कार्यकारिणी समिति के प्रधान पदम श्री पूनम सूरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ  किया । अध्यक्षता डॉक्टर ए के शर्मा उप प्रधान प्रबंध कार्यकारिणी ने की।

      तमसो मा ज्योतिर्गमय का भाव प्रकट करते हुए विद्यालय के लगभग 700 विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य नाटिका ज्योतिर्मय शुभा का मंचन किया ।साज आवाज और नृत्य की त्रिवेणी ने दर्शक दीर्घा में उपस्थित जनसमूह को संमोहित कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके चोपड़ा ने अतिथियों का अभिनंदन किया तथा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की । डा.पूनम सूरी ने छात्रों को अपना आशीर्वाद देते हुए विद्यालय की प्रशंसा की । उन्होंने छात्रों एवं अध्यापकों से का आव्हान किया कि वे विद्यालय और छात्रों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा देने के अलावा चरित्र निर्माण की शिक्षा दें, जिससे हमारे देश का भावी नागरिक चरित्रवान बने। राष्ट्रीय गान के बाद समारोह का समापन हो गया ।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment