साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) मोहन नगर स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में परीक्षा दने आये विद्यार्थियों के मोबाइल फोन कैश तथा अन्य सामान चोरी हो गया। छात्रों ने यह सामान कालजे काउंटर पर जमाकर अमानती सामान की पर्ची ली थी । लेकिन इसके बाबजूद कालेज प्रवंधनने छात्रोंकी एक नहीं सुनी। नाराज छात्रों को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
बीटेक की परीक्षा देने आये छात्र छात्राओं को परीक्षा कक्ष में कुछ भी सामान ले जाने की इजाजत नहीं थी। इसलिये कालेज प्रशासन ने छात्रों का सामान अपने पास जमाकर उन्हें अमानती पर्ची दी थी। अन्य कालजों से आये छा त्ऱों ने अपने बैग टोकन लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज के सुरक्षा गार्ड के पास जमा कराए थे । लेकिन अब जब छात्र व छात्राओं ने अपने पेपर खत्म होने के बाद अपने बैग टोकन देकर वापस लेने पहुंचे तो उनके बैग से मोबाइल तथा ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स आदि गायब थे । सभी छात्र सामान गायव देख कर हैरान रह गये । उनके बैग में रखे मोबाइल फोन कैश तथा अन्य सामान गायब मिला। छात्रों ने कॉलेज के मैनेजमेंट कमेटी से इस बात की शिकायत की तो उन्होंने नीतीश गर्ग से बात करने को कहा ।
छात्रों का आरोप है कि नितीश गर्ग ने छात्रों को धमकाया और उन्हें इस मामले में कहीं पर भी शिकायत दर्ज नहीं कराने की चेतावनी दी। लेकिन छात्रों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चैकी प्रभारी मोहन नगर अरविंद चैधरी मौके पर पहुंचे तथा छात्रों की बात सुनी। कालेज के अधिकारी नीतीश गर्ग इस मामले से अपना पल्ला झाड लिया। इसपर छात्र उत्तेजित हो गये तथा कालेज प्रवंधन के खिलाफ नारेबाजी की।़ छात्रों ने अपनी शिकायत विश्वविद्याालय में करने की बात कही है। छात्रों ने अपने अपने मोबाइल की डिटेल पत्रकार व पुलिस को दी है। दिव्यांग छात्रा शैंकी के अपनेे बीबीए की ओरिजिनल मार्कशीट एवं रूपय े2000 नहंी मिले। कुछ ही देर बाद कॉलेज के अंदर मेन गेट पर उसका खाली बैग पड़ा मिला । जिनके सामान चोरी हुए हैं उनमें ं मोनिका ,शैंकी मानव, यश यादव ,रोहन ,मनेंद्र कुमार ,तरुण फिरोज, आलम भारती, प्रियंका ,आरती रानी तथा ज्योति आदि हैं।
छात्रों ने अपनी शिकायत चैकी प्रभारी अरविंद चैधरी को लिख कर दी है।.



0 comments:
Post a Comment