- दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, रिपोर्ट ने किया खुलासा
- फेल छात्रों, शिक्षा छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी
- आप सरकार की छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ आन्दोलन तेज़ करने का लिया संकल्प
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) एक प्रतिष्ठित दैनिक में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 10 में पहुंचे छात्रों की संख्या में पिछले सालों में लगातार गिरवाट देखी गयी है| क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) दिल्ली की आप सरकार की कड़ी भर्त्सना करता है जो दिल्ली में शिक्षा में सुधार लाने के बड़े-बड़े दावे करती है, परन्तु असल में उसने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति को बद्तर ही किया है| ज्ञात हो कि वर्ष 2016-2017 में 9वीं कक्षा में पढ़ रहे 43% विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में नहीं भेजा गया| यह रिपोर्ट जो प्रजा फाउंडेशन द्वारा जारी की गयी है, उसमे यह दिखाया गया है कि उन्ही छात्रों को कक्षा 6-7 के दौरान हुए समीक्षा में अच्छे अंकों से पास पाया गया था| रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सीनियर सेकेंडरी में भी काफी समस्याएं हैं, जहां वर्ष 2015-2016 में कक्षा 11वीं के 26% छात्रों को कक्षा 12वीं में नहीं भेजा गया| साथ ही, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पिछले सालों स्कूली शिक्षा छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है|
यह रिपोर्ट साबित करती है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की हालत लगातार खराब होती जा रही है| ज्ञात हो कि आप सरकार हर साल बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की प्रतिशत में बढ़ोत्तरी को बताती रहती है| परन्तु, वो यह छुपाती है कि पिछले सालों की तुलना में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या में लगातार कमी आई है| इन छात्र-विरोधी कदमों के अतिरिक्त आप सरकार स्कूलों की संख्या बढाने और स्कूलों की स्थिति सुधारने की जगह स्कूलों को बंद कर रही है| केवाईएस आने वाले दिनों में आप सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आन्दोलन तेज़ करेगी|



0 comments:
Post a Comment