स्वीटी सुपारी से भरा ट्रक लूटने वाले तीन शातिर लूटेरे गिरफ्तार Three vicious robbers arrested for robbing a truck full of sweetie betel nut



कब्जे से लूट के  31 बोरे (स्वीटी सुपारी) व अन्य दस्तावेज बरामद  

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  मुरादनगर पुलिस ने 19 नवम्बर 2017को ग्राम मोरटा से अज्ञात बदमाशों द्वारा लूटी गई स्वीटी सुपारी से भरा ट्रक के मामले का खुलासा करते हुए तीन लूटेरों को गिरफ्तार किया है । 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19 नवम्बर 2017  को  ग्राम मोरटा से स्वीटी सुपारी से भरा ट्रक अज्ञात बदमाशो द्वारा लूटा गया था।  जिसके सम्बन्ध में वादी श्री कन्हैया लाल द्वारा थाना हाजा पर मु0अ0सं0 1002/17 धारा 394 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ। 

पुलिस ने ग्राम मुबराकपुर थाना चाँदपुर जनपद बिजनौर से उक्त घटना से सम्बन्धित  तीन शातिर लूटेरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है जिनके कब्जे से  लूट के 31 बोरे (स्वीटी सुपारी) व अन्य दस्तावेज बरामद हुए है। गिरफ्तार अभियुक्तों में नदीम पुत्र साकिर निवासी ग्राम महमूदपुर थाना कोतवाली जनपद बिजनौर, ताहिद उर्फ बबन पुत्र शाहिद निवासी ग्राम पिल्लन आधा नया गाँव महमूद थाना हेमपुरदीपा जनपद बिजनौर तथा अशरफ अली पुत्र अब्दुल अली निवासी ग्राम गैन्दा पाली थाना हेमपुरदीपा जनपद बिजनौर हैं। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment