ताला तोड़कर लाखों की चोरी Lack of lock by breaking the lock



इंदिरापुरम, थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की कॉलोनी शक्ति खंड 3 में बदमाशों ने एक निजी लैब में  काम करने वाले दंपति के घर के ताले तोड़कर करीब आठ लाख की ज्वेलरी और नगदी चोरी कर ली। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने शिकायत के बावजूद भी अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है      जानकारी के अनुसार राजकुमार अपनी पत्नी के साथ शक्ति खंड तीन 373 में रहते हैं और साइट4 साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक लैब में पति-पत्नी काम करते हैं । राजकुमार ने बताया कि वह 11:00 बजे अपने काम पर घर से निकले थे । उसके डेढ़ घंटे के बाद पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि उनके घर का गेट खुला हुआ है ।

 सूचना मिलते ही वह जब घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के और अलमारियों के सभी लाकर टूटे पड़े हैं और सामान बिखरा पड़ा है ।करीब छह लाख की ज्वेलरी और सवा दो लाख रूपये नगद घर से गायब है ।उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को 100 नंबर पर फोन कर दी। पुलिस आई और जांच करके चली गई ।लेकिन जब  थाना  पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई पहले कहा गया कि आप पुलिस चौकी जाइए ।जव वे पुलिस चौकी गए तो वहां उन्हें बताया गया कि साहव बाद में मिलेंगे अभी कोई घटना बड़ी हुई है वहां पर दरोगा जी गए हैं ।

    ब्रहस्पति बार को दिनदहाड़े हुई पूरी घटना के आसपास के निवासियों में भय है। खासतौर से कामकाजू दंपति जो ताले बंद कर के अपने काम पर जाते हैं ।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment