अफगानिस्तान में सड़क किनारे रखे बम में विस्फोट होने से सात नागरिक मारे गये - afghanistan 7 people killed due to explosion in roadside bomb





काबुल: अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत में सड़क किनारे रखे बम में विस्फोट होने से सात नागरिक मारे गये. अधिकारियों ने बताया कि प्रांतीय काउंसिल के सदस्य हाजी सलाम खान ने बताया कि विस्फोट में सात नागरिकों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर जवाक ने हमले की पुष्टि की लेकिन उन्होंने मृतकों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी.

बहरहाल अब तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. इलाके में तालिबान की मजबूत एवं तेजी से मौजूदगी बढ़ रही है. प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता सलीम सालेह ने बताया कि इसके अलावा अफगानिस्तान के पूर्वी लोगार प्रांत स्थित बाजार में अफगान सुरक्षा बलों एवं तालिबान के बीच लड़ाई के दौरान एक मोर्टार विस्फोट होने से तीन स्थानीय नागरिकों की मौत हो गयी.


उन्होंने बताया कि घटना में सात अन्य घायल हो गये. उन्होंने बताया कि मोर्टार को सुरक्षा बलों ने दागा था या आतंकवादियों ने, इसकी जांच की जा रही है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment