कोयला घोटला मामले का घटनाक्रम Events of coal scam case



नयी दिल्ली,  (भाषा) दिल्ली की एक विशेष अदालत ने कोयला घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और कोयला सचिव एसची गुप्ता को दोषी ठहराया है। इस मामले का घटनाक्रम इस प्रकार है : दिसंबर 2014 : सीबीआई ने कोड़ा और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

21 जनवरी 2015 : अदालत ने कोड़ा, अन्य को आरोपी के तौर पर समन किया।

18 फरवरी 2015 : आरोपियों ने अदालत में पेश होकर राहत की मांग की जिसके बाद उन्हें अदालत ने जमानत दी।

14 जुलाई 2015 : अदालत ने कोड़ा और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया।

31 जुलाई 2015 : अदालत ने आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए।

11 जुलाई 2017 : अदालत ने कोयला घोटाला मामले में सुनवाई पूरी की।

पांच दिसंबर : अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा।

13 दिसंबर : विशेष अदालत ने कोड़ा, गुप्ता और अन्य को भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और अन्य आरोपों में दोषी ठहराया।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment