हरे पेड़ों की रक्षा एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए किये अनशन Fasting for the protection of green trees and environmental protection



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  प्राकृतिक रूपा भई डी पी पांडेय ने आज से वसुंधरा अटल चैके पर क्षेत्र में काटे जा रहे हरे पेड़ों की रक्षा तथा पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर आज से अनशन पर बैठे हैं। 

पांडेय जी का कहना है कि वसुंधरा क्षेत्र में आये दिन हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने बताया कि तीन माह के अंदर करीब 14 हरे पेड़ इस क्षेत्र में काटे गए है। सभी जानते हैं कि पेड़ से ही जीवन है, किर भी इंसान निर्दयी बनकर पेड़ों को काट रहा है। 

नगर निगम, जीडीए, आवास विकास परिषद्, यूपीएसआईडीसी जैसी जिला में कार्यरत संस्थाएं सिर्फ कागजी स्तर पर पेड़ लगाने का काम कर रहे हैं। पेड़ लगाने के बाद उनकी देख रेख की कोई व्यवस्था नही है। वन विभाग भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता । सरकार द्वारा लगाए गये पहले के पेड़ अब बड़े हो गए, लेकिन सरकारी तंत्र ही पेड़ काटता है। इसके साथ ही मकानों के निर्माण करने वाले भी निर्दयता से जगह - जगह पेड़ काट रहे है। 

उन्होंने कहा कि सरकार जब तक क्षेत्र में काटे जा रहे पेड़ों के लिए किसी की जिम्मेदारी तय नहीं करेगी तथा आगे भविष्य में पेड़ नहीं कटेंगे इसका आश्वासन जब तक नहीं देगी, तब तक मेरा अनशन जारी रहेगा । इस मौके पर उनके साथ सुरेन्द्र भारती, बलराम प्रजापति, के एन पांडेय समेत कई लोग मौजुद थे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment