विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक सम्पन्न।
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) आज स्थानीय कलेक्टेªट सभाकक्ष में उ0प्र0 विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें समिति के सभापति नरेन्द्र सिंह भाटी, सदस्य घनश्याम सिंह लोधी, शंशाक यादव, दिलीप सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सहित समाज कल्याण, पंचायतीराज ग्राम्य विकास बेसिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा लोक निर्माण आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न सम्प्रदायो तथा जातियो के बीच सद्भाव उत्पन्न करने के सम्बन्ध में किये गये .प्रयासो पर चर्चा हुई इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह ने बताया कि जनपद में सभी वर्गो के लोग मिलजुल कर रहते है सारे त्योैहार एवं चुनाव जैसे कार्यक्रम शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुये है। प्रत्येक थाने व चैकियो में शान्ति समितियाॅ गठित है। जिनकी बैठक समय-समय पर होती रहती है समति के सभापति नरेन्द्र सिंह भाटी ने जिले के अधिकारियों के पास स्थानीय जन प्रति निधियों के नाम व फोन नम्बर फीड कराने की जरूरत बतायी मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अधिकास अधिकारियो के पास जन प्रतिनिधियो के नम्बर व नाम है। जिन अधिकारियो के पास नही है उनके नम्बरो मे फीडकरा दिया जायेगा। समिति द्वारा गाजियाबाद व नोएडा में अपराधो के नियंत्रण पर विशेष बल दिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि इस सम्बन्ध मे प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जो भी आवश्यकता होगी कदम उठाए जायेगे।
बैठक में आवकारी राजस्व व लाइसेन्स शुल्क के बकाये की वसूली तथा विभिन्न फर्मो के ऊपर व्यापार कर बकाये की वसूली वाल मजदूरी, बन्धुआ मजदूरी महिलाओ के उत्पीडन आदि पर चर्चा की गई सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो द्वारा वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।



0 comments:
Post a Comment