दिव्यागजनों की शादी पर अनुदान Grant on marriage of Divyaagans



गाजियाबाद, ( संवाददाता )   जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने सूचित किया है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग गाजियाबाद द्वारा विवाहित दिव्यांगों को विवाह-प्रोत्साहन धनराशि से लाभान्वित किया जाता है अकेले वर के दिव्यांग होने पर 15000 हजार रूपये अकेले वधु के दिव्यांग होने पर 20,000 बीस हजार रूपया एवं दोनो के दिव्यांग होने की दशा में 35000/ हजार की धनराशि प्रदान की जाती है। 
ऐसे दिव्यांग जिनकी शादी 31 मार्च 2016 के बाद सम्पन्न हुई है वे समस्त दस्तावेज अर्थात दिव्यांग प्रमाण पत्र वैवाहिक प्रमाण पत्र पति-पत्नी के संयुक्त खाता की पासबुक आय प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड विवाह की संयुक्त फोटो इत्यादि लेकर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विकलांग कल्याण कार्यालय कमरा नं0-109 विकास भवन कचहेरी के पास गाजियाबाद 11 दिसम्बर 2017 तक उपस्थित हो। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment