कमला मिल्स परिसर में मोजोज रेस्टोरेंट में लगी आग हादसे की वजह बीएमसी के पांच अधिकारि सस्पेंड - kamala mills complex fire cm devendra fadnavis says 5 people have been suspended





नई दिल्लीः मुंबई में कमला मिल्स परिसर में मोजोज रेस्टोरेंट में लगी आग हादसे में बीएमसी के पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. सीएम फडणवीस ने कहा है बीएमसी कमिश्नर से पूरे मामले की जांच के लिए कहा गया है, पांच लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है. रेस्टोरेंट के मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी वह भी लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं. अगर जांच में बीएमसी द्वारा किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

इस बीच मुंबई के चीफ फायर ऑफिसर प्रताप रहांग्ले ने कहा कि - मोजोज़ और Above-1 रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट भी हुआ.  किसी भी ओपन रेस्टोरेंट या रुफ टॉप रेस्टोरेंट में बांस, डंडो प्लास्टिक से निर्माण पर पाबंदी है..मोजोज़ रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से बांस और प्लास्टिक से छत बनाई गई थी. पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक और मैनेजर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला पहले ही दर्ज कर लिया है.


गौरतलब है कि गुरुवार की रात मुंबई के लोएर परेल इलाके स्थित कमला मिल्स कंपाउंड के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई और 19 लोग बुरी तरह घायल हुए. कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.



शुरुआती जांच में आग की वजह लापरवाही माना जा रहा है और हादसे के लिए BMC को जिम्मेदार माना जा रहा है. इस बारे में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात कर हालात की जानकारी ली. इस घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित तमाम दलों के नेताओं ने दुख प्रकट किया है. उधर, बीएमसी ने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं.



घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य शख्स ने बताया कि रेस्टोरेंट में करीब 150 लोगों की भीड़ थी. हादसे के वक्त सब इधर-उधर तो भाग रहे थे, लेकिन किसी को सीढ़ियों के बारे में जानकारी नहीं थी. सभी लिफ्ट की तरफ भाग रहे थे और आग के कारण लिफ्ट को बंद कर दिया गया था. इसके अलावा रेस्टोरेंट में बांस और प्लास्टिक से अस्थाई निर्माण किया गया था, जिससे आग और ज्यादा भड़क गई. कमला मिल कम्पाउंड में कई कॉर्पोरेट ऑफिस, रेस्तरां, पासपोर्ट ऑफिस और कई मीडिया संस्थान हैं. बहरहाल पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक पर लापरवाही का केस दर्ज किया है
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment