शादी मंडप बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले दबोचे Daboke cheating on the name of marriage pavilion bookings



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा एसटीएफ लखनऊ से मिल कर ब्रहस्पतिवार की शाम को एक ठग को गिरफ्तार किया है जो शादी विवाह के मंडपों को बुक कराने के नाम पर ठगता था।
        जानकारी के अनुसार लखनऊ सिटी से आयी एसएटीएफ की एक टीम ने थाना इंदिरापुरम पुलिस के साथ मिल कर अभिषेक शर्मा उर्फ अभिषेक कश्यप पुत्र राम किशन शर्मा निवासी दुर्गापुरी नील कथा थाना कैंट जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, एक लैपटाप, मोबाइल, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एक पर्स व एक मर्सेडीस कार ( फर्जी नंबर प्लेट ) बरामद हुई है। अभिषेक शादी विवाह के मंडप बुक कराने के नाम पर ठगता था। इसके खिलाफ लखनउ सिटी में ठगी का एक मुकद्दमा दर्ज है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment