हरे-भरे वृक्षों को काटने के विरोध में 4 दिन भी अनशन जारी Four days in protest against cutting of green trees



अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सफेद चादर ओढ़े डीपी पांडे


वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता )  हरे भरे बृक्षों को काटने के मामले को लेकर 4 दिन से धरना जारी है ,अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे डीपी पांडेय का हाल चाल पूछने अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया है।
      
 प्रकृति रूपा भाई के नाम से मशहूर डीपी पांडे थाना इंदिरापुरम क्षेत्र वसुंधरा में हरे भरे पेड़ों का काटे जाने के खिलाफ अटल चैक वसुंधरा पर धरना दे रहे हैं। पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठे पांडे से जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनका हालचाल पूछने नहीं आया है। श्री पांडे ने बताया कि वसुंधरा इलाके में ग्रीन बेल्ट पर या सड़क के बीच में बने डिवाइडर पर लगे पेड़ों को काटने का काम जारी है। जब कि यहां के लोग प्रदूषण से परेशान हैं और साफ हवा सांस लेने के लिए नहीं मिल रही है। ऐसी हालत में भी सरकारी भूमि पर खड़े हरे-भरे छायादार वृक्षों को काटा जाना जितना गैरकानूनी है उतना नैतिक रुप से भी खराब है। 

उन्होंने बताया कि वह 26 दिसंबर से अटल चैक पर धरना दे रहे हैं लेकिन अभी तक जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनसे हालचाल पूछने भी  नहीं आया। धरने पर बैठने से पहले उन्होंने नगर निगम गाजियाबाद के नगर आयुक्त, जिलाधिकारी गाजियाबाद, थानाध्यक्ष इंदिरापुरम और वन विभाग के अधिकारियों को एक नोटिस देकर के पूछा था कि आखिर हरे भरे पेड़ों को काटे जाने का काम कौन कर रहा है? अगर यह गैर कानूनी काम शरारती तत्वों द्वारा या स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई क्या हुई? जब इसका जवाब नहीं मिला तो इसके बाद उन्हंे धरने पर बैठना मजबूरी बन गया। हांलाकि  आसपास के कुछ लागे उनका समर्थन कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की उपेक्षा से दुखी है।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment