गाजियाबाद, ( संवाददाता ) विजय नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 बी 50 में रहने वाले पुरषोत्तम उर्फ नोनू नामक युवक ने अपने घर में पंखे से लटककर सुबह फांसी लगा ली। उस समय उनके परिजन घर में मौजूद थे। जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो अन्दर से कोई आवाज नहीं आने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा की युवक ने पंखे से लटक कर फाँसी लगा ली है। जब लोगो ने उसको नीचे उतारा तो युवक की मौत हो चुकी थी।
युवक प्रताप विहार के बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। युवक के पिता किसन पाल पोस्ट ऑफिस में काम करते है। युवक शादीसुदा है और उसके दो बच्चे भी है । बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या गृह क्लेश के कारण की है। विजय नगर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हमे युवक के कमरे से किसी प्रकार का सूसाइड नोट नही बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।



0 comments:
Post a Comment