कुलभूषण से मिलने के लिए उनकी मां और पत्नी को वीजा देगी पाकिस्तान सरकार - kulbhushan jadhavs mother and wife to meet him in pakistan on 25 december





नई दिल्ली: पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण से मिलने के लिए पाकिस्तान सरकार उनकी मां और पत्नी को वीजा देगी. मां और पत्नी कुलभूषण से 25 दिसंबर को मुलाकात कर पाएंगे. बता दें कि पिछले दिनों विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा था कि कुलभूषण जाधव की पत्नी के पाकिस्तान जाने की स्थिति में उनकी सुरक्षा को लेकर अभी तक कोई गारंटी नहीं दी गई है.



कुलभूषण जाधव मामले में भारत ने उनकी पत्नी और मां की सुरक्षा की मांग की है. भारत ने पाकिस्तान से जासूसी के आरोप में जेल में बंद कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां को वहां जाने की अनुमति देने की स्थिति में उनकी सुरक्षा की 'संपूर्ण गारंटी' देने की मांग की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान से यह कहा गया है कि वह इन दोनों महिलाओं के पाकिस्तान प्रवास के दौरान उनके साथ पूछताछ या उन्हें परेशान न करे.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment