मध्य प्रदेश में नाबालिग़ से गैंगरेप कर लड़की को जलाया, एक गिरफ्तार - madhya pradesh minor gangraped and set on fire



सागर: मध्य प्रदेश के सागर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. सागर के भानगढ़ में नाबालिग़ से गैंगरेप की खबर है जिसमें कहा जा रहा है कि गैंगरेप के बाद लड़की को जला दिया गया. पीड़ित गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. पीड़ित की आयु 15 साल बताई जा रही है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है.


हाल ही में मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार या किसी भी उम्र की महिला से गैंगरेप के दोषी को फांसी की सज़ा देने को मंजूरी दी है. सर्वसम्मति से पारित इस विधेयक में विपक्ष की आपत्तियों पर जनसुरक्षा कानून में सरकार ने विचार करने का भरोसा दिया है.




इस विधेयक को अब कानूनी मुहर के लिये राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस मामले पर एक नैतिक आंदोलन चलाने की भी जरुरत है. शिवराज ने कहा, 'महिलाएं विशेषकर बेटियों की सुरक्षा एक चिंता का विषय है और इसी को लेकर विधानसभा ने एक एतिहासिक विधेयक पास किया है जिसमें 12 साल या उससे कम उम्र की बेटियों के साथ दुराचार करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा देने का प्रावधान किया गया है. बेटियों का पीछा करने वाले आरोपियों के खिलाफ भी सख्त प्रावधान इस विधेयक में किया गया है. कानूनी प्रावधान के साथ साथ समाज में नैतिक आंदोलन चलाया जाएगा.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment