ब्रिटिश सिंगर जायन मलिक को पछाड़ एशिया का सबसे सेक्सी मैन बने शाहिद कपूर -meet mr shahid kapoor the sexiest asian man





बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एशिया के सबसे सेक्सी शख्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. ब्रिटेन के एक वीकली अखबार के सालाना पोल में शाहिद को एशिया का सबसे सेक्सी मैन के तौर पर चुना गया है.

इस लिस्ट में उन्होंने ऋतिक रोशन को पछाड़ते हुए पहले पयदान पर अपना नाम दर्ज कराया है. शाहिद ने सिर्फ इंडियन हस्तियों को नहीं बल्कि ब्रिटिश सिंगर जयान मलिक को भी पीछे छोड़ दिया है.


बता दें कि ऋतिक लगातार तीन साल से इस पोल में दूसरे नंबर पर थे, जबकि पिछले साल के विनर जायन मलिक इस साल तीसरे नंबर पर हैं.
देखा जाए तो साल 2017 शाहिद के लिए काफी अच्छा रहा. फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के किरदार से लोगो के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले शाहिद को इसी साल उनकी दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला.

शाहिद ने सोशल मीडिया पर इस सम्मान को मिलने पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और लिखा कि 'मुझे वोट रकने वालों का मैं शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. ये सब अपके प्याए और सपोर्ट की बजह से मुमकिन हुआ. सभी को प्यार’.

एक तरफ जहां तमाम विवादों के बाद भी उड़ता पंजाब ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम रखा था वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म पद्मावती विवादों में घिरी है. राजपूतों के इतिहास पर आधारित इस फिल्म में करणी सेना का दावा है कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है.

खैर अभी ये साफ नहीं हुआ है कि पद्मावती कब रिलीज होगी, लेकिन शाहिद कपूर का जलवा फैंस के दिलों में कायम है इस खिताब के जितने के बाद दावे के साथ कहा जा सकता है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment