मुंबईवासियों को मिला क्रिसमस का गिफ्ट - mumbaikars get christmas gift ac local to starts from today





मुंंबई : पूरे देश और दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है. लाल टोपी लगाए सांता बच्चों को सुंदर गिफ्ट दे रहे हैं. ऐसे में मुंबईवासियों को भी क्रिसमस का गिफ्ट मिला है. खासकर उन लोगों को जो यहां की लोकल में सफर करते हैं. मुंबई लोकल में सफर करना अपनेआप में एक चेलैंज हैं. मुंबई दर्शन के लिए बाहर से आने वालों की तमन्ना होती है कि एकबार लोकर का सफर जरूर किया जाए. यहां की लोकल ट्रेन मुंबई की लाइफ लाइन कही जाती है. मुंबई में आज क्रिसमस के दिन लोकल ट्रेन से सफर करने वालों के यात्रियों के लिए ठंडक और सुकून भरे सफर की शुरुआत हो रही है. 19 महीने के ट्रायल रन के बाद मुंबई में आज से AC लोकल चलने लगेगी. 12 कोच वाली इस लोकल के दरवाजे ऑटोमैटिक हैं साथ ही डिब्बे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. पहली लोकल अंधेरी के चर्चगेट के लिए रवाना होगी.

AC लोकल सेवाओं में भी सामान्य लोकल की तरह दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और महिला यात्रियों के लिए सीटें रिजर्व होंगी. सभी कोच में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए RPF जवानों की तैनाती की गई है. पहले रेलवे ने मुंबई में AC लोकल को 1 जनवरी, 2018 से चलाने की योजना बनाई थी. लेकिन बाद में प्लान बदलकर इसे क्रिसमस के दिन चलाने का फैसला किया गया. रेलवे के मुताबिक मुंबई में AC लोकल की सेवाएं सिर्फ़ सोमवार से शुक्रवार तक ही चलेंगी.



एसी वाली लोकल गाड़ी की पहली सर्विस सुबह 6.58 बजे से महालक्ष्मी से बोरिवली के लिए रवाना होगी. इसके बाद बोरीवली से 07:54, विरार से 10:22, 13:18, 16:22 और 21:24 बजे चर्चगेट के लिए रवाना होगी. एसी गाड़ियों के किराए की बात करें तो सामान्य टिकट के अलावा केवल साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक सीजन टिकट ही उपलब्ध होगा. टिकट में एमयूटीपी सरचार्ज और 5 प्रतिशत जीएसटी चार्ज भी जोड़ा जाएगा. एसी लोकल टिकट धारक सामान्य लोकल के प्रथम श्रेणी कोच में भी यात्रा कर सकते हैं.



मुंबई के अलावा कोलकाता, चेन्नई और सिकंदराबाद की लोकल ट्रेनों में एयर कंडीशन्ड बोगियां और स्वचालित दरवाजे लगाने की योजना है. रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2019-2020 से सभी नई ईमएयू रेलगाड़ियों में स्वचालित दरवाजों के साथ एसी बोगियां होंगी. हमने इन्हें चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता और सिकंदराबाद जैसे शहरों में पेश करने की योजना बनाई है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment