मुंबई: मुंबई में आईएनएस कलवरी को राष्ट्र को सौंपने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आईएनएस कलवरी को राष्ट्र को समर्पित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मैं देश की जनता की तरफ से नौसेना का आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि आईएनएस कलवरी को बनाने में भारतीयों का पसीना और शाक्ति लगी है. ये मेक इन इंडियन का उत्तम उदाहरण है. मैं कलवरी में लगे हर कर्मचारी का हृदय से अभार व्यक्त करता हूं. ये पनडुब्बी भारत और फ्रांस के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है.
उन्होंने कहा कि कलवरी से हमारी भारतीय सेना और भी मजबूत करेगी.उन्होंने कहा कि हिंद महासागर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लिए महत्वपूर्ण है. यह दुनिया के दो तिहाई ऑइल शिपमेंट्स का भार वहन करता है. उन्होंने कहा कि हिंद महासागर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लिए महत्वपूर्ण है. 21 सदी एशिया की सदी है और इसका रास्ता हिंद महासागर से होकर निकलेगा. इसलिए मैं सागर (SAGAR)को सिक्योरिटी और ग्रोथ एंड ऑल रिजन कहता हूं.
यह दुनिया के दो तिहाई ऑइल शिपमेंट्स का भार वहन करता है. हिंद महासागर ने भारत के इतिहास को गढ़ा है. अब वह भारत के वर्तमान को और मजबूती दे रहा है. भारत में सामुद्रिक परंपरा बहुत पुरानी है और इतिहासकार बताते हैं कि लोथल के जरिए 84 देशों से व्यापार हुआ करता था.
पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सेना ने किसी भी ताकतों को सफल नहीं होने नहीं दिया. पुलिस और सेना ने मिलकर इस साल 200 से ज्यादा आतंकी मार गिराए हैं. पत्थरबाजी की घटनाओं में काफी कमी आई है. वहीं नार्थ में हिंसा की घटनाओं में कमी आई है. साथ ही नक्सली और माओवादी घटानाएं भी कम हुई हैं. मैं उन सब का आभार व्यक्त करता हूं, जिसने देश की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित कर दिया है.
इस पनडुब्बी की लंबाई 67.5 मीटर और ऊंचाई 12.3 मीटर हैं. इसमें 360 बैटरी है जिसमें हर बैटरी का वजन 750 किलो हैं. साथ में 1250 किलोवाट के दो डीज़ल इंजन लगे हैं जो बैटरी को जल्दी से जल्दी चार्ज करते हैं. इसकी स्पीड करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा है. ये समंदर में 50 दिन तक रह सकता हैं. पूरी तरह से ब्रांड न्यू ये पनडुब्बी हर लिहाज स्टेट ऑफ द आर्ट है अपनी क्लास में इसकी टक्कर का पनडुब्बी आस पास कोई नहीं हैं.



0 comments:
Post a Comment