राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे: सुधींद्र कुलकर्णी - rahul gandhi will be next pm sudheendra kulkarni





नई दिल्ली : भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना की है. उन्होंने कहा कि भारत को उनके जैसे नेता की जरूरत है और वह देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे. गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर उनको बधाई देते हुए कुलकर्णी ने ट्वीट किया, ‘मैं अधिक आश्वस्त हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे और उन्हें बनना भी चाहिए. एक नये नेता का उदय हुआ है. भारत को ऐसे नेता की जरूरत है.’ उन्होंने राहुल गांधी की सराहना करते हुए उन्हें वास्तव में गांधीवादी राजनीतिक विचार रखने वाला व्यक्ति बताया.

सुधींद्र कुलकर्णी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी की भी प्रशंसा की और उन्हें साहसी महिला बताया. सुधींद्र ने कहा कि सोनिया गांधी ने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 19 साल तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभाई. कुलकर्णी ने उनके आखिरी अध्यक्षीय भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि सोनिया गांधी के भाषण ने लाखों दिलों को छूआ. उन्होंने अपने भाषण में भारत की महान संस्कृति और भारतीय लोकतंत्र की तारीफ की जिनके कारण भारतीयों ने उन्हें अपनाया था. 


राहुल गांधी ने शनिवार को औपचारिक तौर पर कांग्रेस की कमान संभाल ली थी. पार्टी मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के प्रमुख एम रामचंद्रन ने उन्हें कांग्रेस अध्‍यक्ष चुने जाने का सर्टिफिकेट दिया गया. इस मौके पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी भी मौजूद थे.


बता दें कि सुधींद्र कुलकर्णी 2009 के आम चुनावों के दौरान लालकृष्ण आडवाणी की कोर टीम का हिस्सा थे. सुधीर कई बार बीजेपी में शामिल हुए और कई बार साथ छोड़ा. बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी के भाषण कुलकर्णी ही लिखा करते थे. पेश से इंजीनियर सुधींद्र सीपीआई (एम) के सदस्य भी रह हैं. पत्रकारिता में भी वे कुछ समय रहे हैं.



इसस पहले वे चर्चा में उस समय आए जब पाकिस्तानी नेता खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के विमोचन के कार्यक्रम में शिव सेना उन पर स्याही फेंकी. लालकृष्ण आडवाणी द्वारा पाकिस्तान में दिए भाषण के बाद भी वे चर्चित रहे. पाकिस्तान में जिन्ना को सेक्युलर कहने पर आडवाणी की खूब आलोचना हुई थी और कहा जाता है कि यह भाषण कुलकर्णी ने ही लिखा था.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment