न्यू मेक्सिको में एक हाईस्कूल में गोलीबारी होने से दो किशोर मारे गए - school shootout in america two teenage deaths assailant killed





लॉस एंजिलिस: अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी प्रांत न्यू मेक्सिको में गुरुवार को एक हाईस्कूल में गोलीबारी होने से दो किशोर मारे गए. पुलिस ने बताया कि हमलावर भी मारा गया. पुलिस ने टि्वटर पर बताया कि घटना एज्टेक हाईस्कूल में हुई. 'किसी अन्य के घायल होने की खबर नहीं है. घटना की जांच की जा रही है. सुरक्षा अधिकारी एज्टेक हाईस्कूल में तलाशी कर रहे हैं'. पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है.



न्यू मेक्सिको के हाई स्कूल में गुरुवार सुबह गोलीबारी की घटना में दो छात्रों की मौत हो गई. न्यू मेक्सिको पुलिस के प्रवक्ता ने फॉक्स न्यूज को बताया कि इस घटना में संदिग्ध बंदूकधारी भी मारा गया. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बंदूकधारी की मौत कैसे हुई. कानून प्रवर्तनालय अधिकारी ने बताया कि इस हमले में दर्जनभर से ज्यादा घायल हुए हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग घायल कैसे हुए. कानून प्रवर्तनालय ने बताया कि इस घटना के बाद अजटेक हाई स्कूल को खाली करा लिया गया है.

स्कूल के एक छात्र गैरेट पारकर ने स्थानीय टीवी स्टेशन ‘केओएटी’ से कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध रह गया. उसने बताया कि वह इतिहास की कक्षा में था तभी गोलीबारी शुरू हुई. उसने कहा, ‘‘पहले तो ऐसा लगा कि बच्चे लॉकरों पर झूल रहे हैं लेकिन आवाजें तेज होने लगीं और करीब से सुनाई देने लगीं तब स्पष्ट हुआ कि ये गोलियों की आवाजें हैं.



हम अपने दरवाजे के ठीक बाहर गोलियों की आवाजें सुन सकते थे. ’’उसने कहा, ‘‘ शिक्षक ने कक्षा का दरवाजा हमेशा की ही तरह बंद किया हुआ था और हम कमरे के कोने में छिप गए. ’’उसने कहा, ‘‘जैसे ही हम कमरे से बाहर निकले वहां कोई मृत पड़ा हुआ था. लेकिन मैं नहीं जानता कि वह कौन था.  ’’ घटना के बाद स्कूल को खाली कराया गया और बंद कर दिया गया. निकट के एक स्कूल को भी बंद कर दिया गया है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment