फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जीता बैलन डी'ओर अवॉर्ड - cristiano ronaldo wins his 5th ballon dor award as best player






नई दिल्ली: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खेल का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड बैलन डी'ओर जीत लिया है। स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड के स्ट्राइकर रोनाल्डो ने गुरुवार रात पैरिस में हुए आयोजन में पांचवीं बार यह खिताब जीता।



अपने प्रतिद्वंद्वी एफसी बार्सिलोना के स्ट्राइक लियोनल मेसी और नेमार को पछाड़ते हुए रोनाल्डो ने यह खिताब जीता है। मेसी ने भी पांच बार इस नामी खिताब जीता।

रोनाल्डो ने वर्ष 2008 में मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलते हुए पहली बार यह खिताब जीता था। उसके बाद वर्ष 2013 और 2014 में उन्हें फिर यह पुरस्कार मिला। 2016 में उन्होंने चौथी बार बैलन डी'ओर का खिताब जीता।

फुटबॉल के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के अलावा रोनाल्डो ने 2016-2017 में फीफा मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता। रोनाल्डो के नाम 2016 में फीफा क्लब वर्ल्ड गोल्डन बॉल ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी है।

अवॉर्ड जीतने के बाद इस पुर्तगाली खिलाड़ी ने कहा कि बेशक यह मेरे करियर का बड़ा लम्हा है। मैं हर साल यह खिताब जीतना चाहता हूं।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment