प्रदेश के सभी स्कूलों में ‘भगवद् गीता’ पर आधारित गायन प्रतियोगिताएं हो: योगी आदित्यनाथ - uttar pradesh government directs to give singing competitions based on bhagavad gita in schools





लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में ‘भगवद् गीता’ पर आधारित गायन प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश भेजे हैं. अधिकारियों ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के नतीजों के आधार पर इस महीने के अंत में राजधानी लखनऊ में राज्यस्तर की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी मंडलों के संयुक्त निदेशकों को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी बोर्डों के तहत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में जिला और मंडल स्तर पर ये प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं.

अधिकारियों ने गुरुवार को यहां कहा कि इस महीने के अंत में राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए गायकों या टोलियों के नामों के चयन का काम 11 से 15 दिसंबर तक जिला और मंडल स्तर पर होगा.



एक अधिकारी ने बताया कि संगीत, गीता, हिन्दी और संस्कृत में विशेषज्ञता रखने वालों का एक पैनल सर्वश्रेष्ठ गायक या गायिका का चयन करेगा. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के उच्चारण और गायन कौशल को परखा जाएगा. माध्यमिक शिक्षा महकमे ने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए छात्र पर आने वाले तमाम खर्चों को संबंधित स्कूल प्राधिकारी वहन करेंगे.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment