चोरी की मोटर साइकिल व अवैध शस्त्र सहित तीन गिरफ्तार Three arrested including motorcycle and illegal weapons of theft



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना लोनी पुलिस ने कल रात करीब 9.35 बजे निठौरा रोड अमन गार्डन से अभियुक्त प्रदीप पुत्र धर्मबीर सिंह निवासी ग्राम खड़खड़ी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, अरुण पुत्र किरणपाल निवासी चिरोड़ी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद तथा मिलान गुर्जर पुत्र फिरतेश निवासी गिरी मार्किट थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक चोरी की मोटर साइकिल पैशन प्रो बिना नंबर, एक तमंचा 315 बोर मय देा जिन्दा कारतूस व दो चाकू बरामद हुए है। 

चोरी की योजना बनाते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने कल रात्रि कैप्टन गैस एजेंसी तिकोना र्पाक के पास से  आकिल उर्फ सरफराज पुत्र स्व अनीस तथा मनीष उर्फ तुल्ला पुत्र विक्रम निवासी वीर अब्दुल हामिद कॉलोनी सै 12 प्रताप विहार थाना विजयनगर जनपद गजिआयबाद को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो चाकू नाजायज बरामद हुए है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment