गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना लोनी पुलिस बीती रात्रि सन राइज स्कूल के पास से अभियुक्त जितेंद्र पुत्र रामप्रकाश तथा राहुल पुत्र कमल सिंह निवासी न्यू आदर्श नगर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनक कब्जे से 55 पव्वे अवैध शराब देशी हरियाणा मार्का व एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
एक किलो 500 ग्राम गांजा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने आज दोपहर करीब 1.40 बजे मौहल्ला इनाम विहार से अभियुक्त मोहसिन अंसारी पुत्र हसीन अंसारी निवासी रविज गांधी नगर न्यू मुस्तफाबाद दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
48 पव्वे अवैध शराब सहित एक अभियुक्त गिरफतर - थाना खोड़ा पुलिस ने आज सुबह 10.30 बजे सड़क की पुलिया से अभियुक्त पुष्पेंद्र पुत्र धनपाल निवासी प्रधान जी का मकान साहिल पब्लिक स्कूल के पास खोड़ा गांव थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 48 पव्वे अवैध शराब अंग्रेजी हरियाणा मार्का बरामद हुई है।



0 comments:
Post a Comment