वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र वसुंधरा में एक कालेज के बाहर लड़की से दोस्ती को लेकर छात्रों के दो गुटों में वाद विवाद के बाद गोलीबारी हो गई। हवा में हुई 4 राउंड फायरिंग के बाद इलाके में अफरा - तफरी मच गयी तथा पुलिस के पहुंचने पर छात्र तितर-बितर हो गए। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी भाजपा नेता का पुत्र बताया गया है।
थाना अध्यक्ष इंदिरापुरम सुशील कुमार दुबे ने बताया कि एलएलवी अंतिम वर्ष का छात्र अभिषेक शर्मा और प्रथम वर्ष के छात्र गौरव कश्यप पुत्र सुधीर कश्यप के बीच में एक लड़की से बात चीत को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में गौरव कश्यप ने रिवाल्वर से गोलियां चला दी। 4 राउंड गोलियां चलाई गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। इस मामले में अभिषेक शर्मा की ओर से थाना इंदिरापुरम में गौरव कश्यप के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी गौरव कश्यप के पिता सुधीर कश्यप भारतीय जनता पार्टी राजनगर के मंडल अध्यक्ष हैं।
इस घटना के समय क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग भयभीत हो कर भागने लगे। सत्ताधारी पार्टी के नेता के पुत्र के इस कृत्य का मुखिया होने के कारण लोगों में तरह - तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। अभी यह भी पता नहीं चला है कि रिवाल्वर अवैध है या लाइसेंसी। आरोपी के पिता के नाम लाइसेंसी रायफल है तथा लड़के के नाम कोई लाइसेंसी हथियार नहीं है।



0 comments:
Post a Comment