शिक्षा के साथ संस्कार भी देता है विवेकानंद स्कूल Vivekananda school gives education to Sanskars



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर  छात्रों को अकादमिक शिक्षा के अलावा संस्कार भी देता है। विद्या भारती संगठन द्वारा संचालित यह विद्यालय है जो विश्व का सबसे बड़ा ऐसा संगठन है जिसके अपने 30हजार विद्यालयों में 25लाख विद्यार्थी शिक्षा पाते हैं तथा दो लाख आचार्य व अन्य स्टाफ काम करते हैं।
       
एक पत्रकार वार्ता में स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रबंधक कैलाश राघव ने बताया कि विद्या भारती द्वारा संचालित उनका विद्यालय विश्व का ऐसा अनोखा विद्यालय है जिसमें सामान्य वर्ग के छात्रों ही शिक्षा लेने आते हैं लेकिन यहां से शिक्षा लेकर इंजीनियर, डाक्टर, साइंटिस्ट और सेना आदि में सेवा दे रहे हैं । 

विद्याभारती विश्व का सबसे बड़ा ऐसा संस्थान है जिसके भारतवर्ष में 30हजार विद्यालय हैं जिनमें 25लाख विद्यार्थी शिक्षा लेते हैं और दो लाख शिक्षक तथा अन्य स्टाफ विद्यालयों में काम करते हैं। स्वर्गीय लाला मांगेराम ने इस विद्यालय की स्थापना1984 में की थी जिसमें बालक और बालिकाओं के अलग-अलग ब्लाक हैं। यहां सामूहिक भोजन, योग, खेल-कूद, शूटिंग, तीरंदाजी, गायन, वादन आज सभी तरह की विधाओं की षिक्षा देने की आधुनिक व्यवस्था है। विद्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से 160 साल सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तथा स्मार्ट क्लास विद्यालय में हैं। खेलकूद के मामले में भी विद्यालय ने अनेक पदक प्राप्त किये हैं तथा विद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उनके विद्यार्थी शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी सीखते हैं।         .   
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विशोक कुमार, शिशु मंदिर के प्रधान मिहर सिंह, स्पोर्ट्स प्रभारी राम कुमार त्यागी, शिक्षिका डा. कविता रस्तोगी, प्रशासनिक अधिकारी उमेश गुप्ता, अकाउंट हैड तरुण तथा मीडिया प्रभारी श्यामबाबू अग्रवाल ने अपने चिार रखे। इस अवसर पर एक सवाल के जवाब में क्षेत्रीय पत्रकारों ने विद्यालय प्रवंधन को यह विश्वास दिलाया कि वे जनहित के मामले को प्रकाशित करने में कोई भेद भाव नहीं करेंगे तथा हर तरह से सहयोग करेंगे।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment