सुरक्षित नहीं हैं बेटियां,स्कूल वाहन में एक और मासूम से छेड़छाड़ Not a safe, daughters, another innocent man tampering in school vehicle



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )   इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्कूल की गाड़ी में एक बालिका से छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है। अभी हाल ही में 15 दिसंबर को एक स्कूल बस में पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ 11वीं कक्ष के छात्र द्वारा छेड़छाड़ हुई थी। उस समय बस में कंडक्टर और ड्राइवर के अलावा मेड भी मौजूद थी। 15 दिन ही बीते है कि एक और घटना स्कूल वैन में हो गयी। घटना मंगलवार की है जिसमें आठवीं कक्षा की अकेली छात्रा वैन चालक द्वारा छेड़ छाड़ का षिकार हो गयी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वैन चालक अनिल निषाद को गिफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली के आजाद नगर कास रहने बाला है।
       
जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम की एक सोसायटी में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा रोजाना की तरह मंगलवार को अन्य साथियों और छोटी बहन के साथ स्कूल गई थी। स्कूल पहुंचने पर सभी छात्र अंदर चले गए लेकिन पीड़ित छात्रा की तबीयत अचानक खराब होने लगी। इस कारण वह स्कूल वैन में ही बैठी रही और वैन चालक से उसने घर छोड़ने का आग्रह किया।वैन चालक छात्रा को लेकर उसके घर के लिए निकला आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर चालक ने अपनी वैन रोक कर छेड़ छाड़ की।

छात्रा का आरोप है कि उसके विरोध करने पर चालकने उसे जान से मारने की धमकी  दी। तभी चालक की इस हरकत को आसपास के कुछ लोगों ने देख लिया। इसके बाद सबने वैन चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वैन चालक को जेल भेज दिया है।
       
थाना अध्यक्ष इंदिरापुरम सुशील कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी का नाम अनिल निषाद है, जो की मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के आजाद नगर में रहता है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment