दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार Two vicious vehicle thieves arrested



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   थाना लिंक रोड पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात में करीव तीन बजे प्रातः पासपोर्ट ऑफिस के पास से साइट 4 औद्यौगिक क्षेत्र में दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की पांच मोटर साइकिलें बरामद हुई हंै। 
       पुलिस के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी थी कि चोरों का एक गिरोह साइट चार औद्यौगिक क्षेत्र में चोरी की बाइक बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में आने वाला है। इस सूचना पर विश्वास कर चोरों को गिरफ्तार करने के लिये जाल बिछाया गया। पुलिस के जाल में सोमवार की भोर में करीव तीन बजे दो लोगों को चोरी की एक बाइक के साथ दबोचा गया। बाद में दोनों की निशानदेही से चोरी की चार और बाइकें बरामद की गयीं। गिरफ्तार बाहन चोरों के नाम रिजवान पुत्र मौहम्मद हासिम निवासी ग्राम भगड़ा थाना भवानीपुरा जनपद पुरनिया बिहार तथा दूसरा इजमामूल पुत्र इनाम निवासी छोटी मस्जिद थाना सहपुर कमाल जनपद बेगूसराय बिहार है। इनसे एक पैशन प्रो डीएल 1 एसआर 8205,
एक स्प्लैंडर प्लस संख्या डीएल 1 एस आर 8205, एक स्पलैंडर प्रो संख्या डीएल 1 एसएक्स 5087, एक अपाचे संख्या यूपी 14 सीई 4897, तथा एक एक्टिवा स्कूटर संख्या डीएल 13 एसएच 7143 है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment