विराट ने शादी में सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को किया इनवाइट - virat kohli anushka sharma wedding yuvraj singh sachin tendulkar





नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की इटैलियन शादी को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही हैं. मीडिया में आई खबरों की माने तो इसी महीने दोनों ही डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इटली पहुंचने वाले हैं और वहीं दोनों एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इतना ही नहीं, मीडिया में यह भी खबरें आ गई हैं कि शादी में पहुंचने वाले मेहमानों का भी खुलासा हो गया है. हालांकि इस शादी में कम ही गेस्ट को इनवाइट किया गया है. यहां इनवाइव होने वाले लिस्ट में अनुष्का शर्मा की तरफ से जहां पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के पहले को-स्टार शाहरूख खान और पीके में को-स्टार रहे आमिर खान को इनवाइट किया है. वहीं विराट ने सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को निमंत्रण दे चुके हैं.



मीडिया में यह भी खबर आई है कि यदि विराट-अनुष्का इटली में शादी कर रहे हैं तो अनुष्का ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा को भी आमंत्रित किया है. विराट को क्रिकेट पाठ पढ़ाने वाले उनके कोच राजकुमार शर्मा भी शादी में पहुंच सकते हैं. साथ ही विराट के बचपन के दोस्त और उनके फैमली मेंमर्स भी वहां मौजूद होंगे. हालांकि इस शादी में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया है,  यह एक छोटे से फंग्शन के तौर पर अरेंजमेंट किया है.



विराट और अनुष्का की शादी का कोई फिक्स डेट अनाउंस नहीं किया गया है. मीडिया की सूत्रों की माने तो 12 से 18 दिसंबर के बीच इटली में शादी होने की संभावना है. यह भी खबर है कि दोनों 12 जनवरी 2018 को मुंबई के बांद्रा में शादी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे. विराट और अनुष्का पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ही अक्सर साथ में इंस्टाग्राम पर फोटो डालते रहे हैं. इतना ही नहीं, विराट-अनुष्का के रिलेशनशिप को लेकर फैंस भी काफी उत्सुक रहे हैं. बता दें कि युवराज भी दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम में स्माइल करते हुए फोटो स्टोरी पोस्ट किया और लिखा कि इस तरह मैं वीकेंड की तरफ नजर जमाया हूं.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment