बजट सत्र 29 जनवरी से, एक फरवरी को पेश किया जाएगा बजट Budget session will be presented on February 1, from January 29



नयी दिल्ली। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से प्रारंभ होगा और एक फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने इसकी अनुशंसा की। संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा।

कुमार ने बताया कि बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से नौ फरवरी तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण पांच मार्च से छह अप्रैल तक चलेगा। संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय किया गया। संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को  समाप्त हो गया।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment