फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार CBI officer arrested for fraud



गाजियाबाद।  फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर ऋण सब्सिडी की जांच करने के नाम पर वसूली करने वाले एक व्यक्ति को आज व्यापरियों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला कोतवाली इलाके के तुराबनगर बाजार का है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मामले के अनुसार आज सुबह एक व्यक्ति तुराबनगर में हौजरी का कारोबार करने वाले रजनीश बंसल के पास पहुंचा और उन्हें अपना परिचय सीबीआई के जांच अधिकारी के रूप में दिया। बंसल की पत्नी ने जिला उद्योग केंद्र से ऋण ले रखा है जिसके संबंध में वह पूछताछ करने लगा। उसकी बातों से रजनीश बंसल को कुछ संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने खुद को जांच अधिकारी बताने वाले को पकड़ लिया और आसपास के दुकानदारों को बुला लिया।

पूछताछ में जांच अधिकारी बनकर आए व्यक्ति ने अपना नाम राजेंद्र धामा निवासी मेरठ बताया। इस दौरान तुराब नगर में ही कारोबार करने वाले राहुल जिंदल भी वहां पहुंच गए। राहुल ने राजेंद्र को पहचान लिया। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वह उनके घर भी आया था और जीआईसी के जरिए लिए गए रिण की जांच की बात कहकर उनसे हजारों रुपए ले गया था। इस पर बंसल ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे किराना मंडी चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने राजेंद्र धामा को हिरासत में ले लिया। राजेंद्र के पास से दर्जनों रिण संबंधी फार्म बरामद हुए हैं जिनमें रिण लेने वालों का ब्यौरा है। इसके अलावा उसके पास से सैकड़ों की संख्या में खाली फार्म भी मिले हैं।

कोतवाली निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment