पीड़ित छात्र
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) पप्पू कालोनी शालीमारगार्डन के सामने बाइकर्स गैंग ने दिल्ली विश्वविद्यालय के बीए के एक छात्र से उसका महंगा मोबाइल फोन लूट लिया। घटना बृहस्पतिवार की रात 8.30 बजे की है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई कर रहे संतोष सिंह राठौर पुत्र पंचम सिंह राठौर राजीव नगर कालोनी तुलसी निकेतन क्षेत्र में रहते हैं। वे किसी काम से शालीमार गार्डन पप्पू कालोनी की ओर आए थे। वहां बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका महंगा मोबाइल फोन झपट लिया और बजीराबाद रोड की ओर भाग गए। घटना की शिकायत थाना साहिबाबाद में की गई है ।



0 comments:
Post a Comment