मेवाड़ में गुरु गोविन्द सिंह जयंती मनाई Guru Gobind Singh Jayanti was celebrated in Mewar



वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता )  ‘‘ मात्र जयंतियां मना लेने भर से देश महान नहीं बनने वाला, जयंतियों से लोग जागरूक हों, सकारात्मक सोच के साथ महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़ें, देश तब महान बनेगा।’’  वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने विवेकानंद सभागार में आयोजित 351वें गुरु गोविन्द सिंह जयंती समारोह में ये विचार व्यक्त किए। 
        
 विद्यार्थियों व मेवाड़ स्टाफ से खचाखच भरे विवेकानंद सभागार में उन्होंने कहा कि विश्व के इतिहास में गुरु गोविन्द सिंह जैसा महान बलिदानी पैदा नहीं हुआ। देश के लिए उन्होंने अपने पिता व बच्चों का बलिदान तक कर दिया। वह अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहे मगर अपनी कौम की आन, बान और शान को नहीं छोड़ा। वह परिवार बलिदान हो जाने के बावजूद टूटा नहीं, बल्कि दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया। उनका संघर्ष किसी एक समुदाय विशेष के साथ नहीं बल्कि अत्याचारियों के खिलाफ था। डाॅ. गदिया ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह समाज प्रवर्तक थे। सभी जातियों को एक सूत्र में पिरोकर उन्होंने खालसा पंथ बनाया। 
      
समारोह में बीएड और डीइआईएड के अविनाश, दीपा, पूजा रानी, आफरीन, श्वेता केन, मोहम्म्द अरशद, विदित मिश्रा आदि विद्यार्थियों ने शबद-कीर्तन, कविताएं व नाटक के जरिये गुरु गोविन्द सिंह के आदर्शों व जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल समेत तमाम शिक्षण व गैर शिक्षण स्टाफ मौजूद था। समारोह का सफल संचालन हरमीत कौर ने किया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment