हत्या में वांछित चल रहे 2 अभियुक्त गिरफ्तार Arrested 2 accused arrested in murder



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना कोतवाली पुलिस ने कल रात करीब 10. बजे प्रातः हापुड़ तिराहे से अभियुक्त यासीन पुत्र ममदजान निवासी गली नं0-3 इस्लामनगर कैला भटटा थाना कोतवाली नगर जनपद गाजियाबाद तथा अमजद पुत्र यासीन निवासी गली नं0-3 इस्लामनगर कैला भटटा थाना कोतवाली नगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना कोतवाली के मुकदमा अपराध संख्या 223/17 धारा 147,452,307,325,323,504,506 भादवि, मुकदमा अपराध संख्या 949/17 धारा 147,302,34,120बी भादवि, मुकदमा अपराध संख्या 1024/17 धारा 174ए भादवि में वांछित थे।  

एक किलो 100 ग्राम डोडा पाउडर व्  अवैध शस्त्र सहित दो गिरफ्तार - थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने कल रात मूवी मैजिक ठंडी प्याऊ के पास से अभियुक्त आकाश पुत्र रामअवतार निवासी  गली न0-12 मीत नगर थाना ज्योति नगर दिल्ली  तथा राहुल पुत्र राम सिंह निवासी ए 622 गली न0-8 20 फूटा रोड मीतनगर थाना ज्योतिनगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व  एक किलो 100 ग्राम डोडा पाउडर बरामद हुआ है। 

96 पव्वे अवैध शराब सहित एक अभियक्त गिरफ्तार - थाना लिंक रोड पुलिस ने कल शाम कड़कड़ मॉडल से अभियुक्त होशियार उर्फ भोला पुत्र प्रताप सिंह निवासी कड़कड़ मॉडल थाना लिंक रोड जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 96 पव्वे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment