गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना भोजपुर पुलिस ने फरीदनगर क्षेत्र के खेत में से बरामद 15 वर्षीय युवती के शव की हत्या का खुलासा करते हुए 3 हत्यारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से आलाकत्ल रस्सी ीाी बरामद किया है।
ज्ञात हो कि नए वर्ष के एक जनवरी को थाना भोजपुर के फरीदनगर क्षेत्र में खेत में 15 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना भोजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 01/18 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना का खुलासा करते हुए थाना भोजपुर पुलिस ने आज तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से आलाकत्ल (रस्सी) बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नानक चन्द पुत्र लखीराम निवासी जाटों की मडैया फरीदनगर थाना भोजपुर गाजियाबाद, प्रवीन पुत्र नानक निवासी जाटों की मडैया फरीदनगर थाना भोजपुर गाजियाबाद तथा श्रीमति माया पत्नी नानक चन्द निवासी जाटों की मडैया फरीदनगर थाना भोजपुर गाजियाबाद है।



0 comments:
Post a Comment